बीच अपने इतना भी तो फासला नहीं ,
कैसे कह दें कि अब कोई गिला नहीं
पानियों पे लिखी है जिसने तक़दीर सबकी,
उसे कह दो कि पढ़ने का अब हौसला नहीं
क्या क्या न गुज़री एक दिल को नेक रखने में ,
हम वो भी खो आए जो कभी मिला नहीं
वो ईसा की सलीब हो कि सुकरात का प्याला,
तारीख़ किरदार बदलती है मगर फैसला नहीं
कैसे कह दें कि अब कोई गिला नहीं
पानियों पे लिखी है जिसने तक़दीर सबकी,
उसे कह दो कि पढ़ने का अब हौसला नहीं
क्या क्या न गुज़री एक दिल को नेक रखने में ,
हम वो भी खो आए जो कभी मिला नहीं
वो ईसा की सलीब हो कि सुकरात का प्याला,
तारीख़ किरदार बदलती है मगर फैसला नहीं
No comments:
Post a Comment