Wednesday, March 9, 2011

एक से

रंग रंग सब अलग ,
रंग रंग एक से

एक रंग कौन जिसने ,
रंगे रंग एक से

धूप छाँव दो मगर
खेल सब हैं एक से

पास पास हैं मगर ,
दूर सब हैं एक से

सुर साज़ ताल लय ,
मौन हों तो एक से

राह राह हर कदम ,
ठहर पड़ें तो एक से

"It is in our wanderings that we seem different, it is in our stillness that we are one..
it is in our echoes that we become distant.. it is in our silence that we are closer ........."

2 comments:

 मिल्कियत सारी ये तेरी नज़र करता हूँ , तेरे शहर से कहीं दूर अब मैं घर करता हूँ .....   उजालों के साथी कुछ दूर तलक आये , किसे मालूम अंधेरों मे...